6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शिव शक्ति ओम मंदिर में भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया पाठ

शिव शक्ति ओम मंदिर में भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया पाठ

बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार की सुबह नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, सौरभ देवल, निशान्त देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं गुधनी खौसांरा स्थित श्री बलदेव धाम पर भी हनुमान जी पर भक्तों द्वारा बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चनी की गई। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.