6:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शरद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

जनता दल समाजवादी के जिला कार्यालय बदायूं पर सामाजिक न्याय के महान प्रणेता व समाजवादी विचारक लोकपुरुश श्रद्धेय श्री शरद यादव जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई,
मंडल मसीहा से विख्यात दलित पिछड़ा आदिवासी अल्पसंख्यकों के हित और उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले श्रद्धेय श्री शरद यादव जी को पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से लेकर सांय पांच बजे तक चला।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में लोगो ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बदायूं से सांसद रहे श्रद्धेय शरद यादव जी द्वारा जनहित के किए गए कार्यों को याद किया खासकर देश की पचपन प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने और मंडल पास करवाने जैसे कार्यों को प्रमुखता से याद किया और जातिगत जनगणना और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रखरता से उठाई आवाज को आगे ही मजबूती से उठाने का संकल्प भी लिया और कहा कि श्रद्धेय श्री शरद यादव जी के अधूरे कार्यों को पूरा करने की जरूरत है संघर्ष करने की जरुरत है। हम सब मिलकर उन्हें पूर्ण करवाने का संघर्ष जारी रखेंगे।
आस पास ग्राम इलाकों से आए अनेकों लोगो के साथ प्रमुख रूप से जनता दल समाजवादी प्रदेश प्रभारी संतोष यादव भानु प्रताप मनोज पटेल, मंडल क्रांति अभियान के मंडल संयोजक श्री रामौआतर सिंह प्रधान श्री कृष्ण गोपाल यादव और यादव महापरिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव आदि प्रमुख लोग उपस्तिथि रहे , सभी ने मंडल मसीहा श्रद्धेय श्री शरद यादव जी को नमन किया और पुष्पांजलि के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यक्रम सांय तक चला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.