7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण

थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हजरतगंज के जंगल में हाईवे के किनारे चकरोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है । प्रभारी निरीक्षक उझानी मय फील्ड यूनिट व सर्विलांस/स्वाट टीम मौके पर मौजूद है । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है व मृतक व्यक्ति की शिनाख्त हेतु प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.