12:05 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय शिविर

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजधन की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना सिंह के नेतृत्व में प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना सिंह ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामान्य शिविर तथा विशेष शिविर की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजधन ने अपने प्रेरक संबोधन में स्वयंसेविकाओं को सेवा भाव, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयंसेवा को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।

इसके उपरांत स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना पाण्डेय एवं श्री बृजेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेविकाओं को संदेश दिया कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को सुंदर बनाती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर को अपना घर मानते हुए इसे साफ और स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समस्त महाविद्यालय परिवार एवं स्वयंसेविकाओं के उत्साहपूर्ण सहयोग से हुआ

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.