5:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

यूपी बोर्ड में सख्ती-केंद्रों पर बाहरी व्यक्ति मिलने पर दर्ज होगा केस

।******* बदांयू 21 फरवरी।

चपरासी हो या फिर सफाईकर्मी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बिना सत्यापन के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। परिचय पत्र का सत्यापन होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा के लिए नए नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का परिचयपत्र से ही प्रवेश होगा। इनको प्रशासन ही बनाएगा।

इनके अतिरिक्त कोई ओर केंद्र पर मिला तो केस दर्ज कराया जाएगा। प्रश्नपत्रों को डबल लॉकर में रखने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने समेत अन्य के बारे में दिशा-निर्देश दिए।

डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर चपरासी, सफाईकर्मी समेत अन्य कर्मचारियों के लिए प्रशासन परिचयपत्र बनाएगा। इनका सत्यापन भी होगा। संबंधित केंद्रों से सूची मांगी है।

अभी तक स्कूल प्रबंधन ही परिचयपत्र जारी करता था, जिससे नकल कराने की आशंका रहती थी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाए। केंद्र पर किसी गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल जांच की जाए। सचल दल सक्रिय रहे। सॉल्वर को उम्र कैद, एक करोड़ रुपये का जुर्माना समेत अन्य सजा का प्रावधान है।————————– सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.