6:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महेश बाल इंटर कालेज में प्रतियोगिताएं

बिल्सी। हर वर्ष 25 जनवरी को देश में धूमधाम से मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर आज शुक्रवार को नगर के मुजरिया रोड स्थित भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में इसको लेकर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभांरभ एसडीएम रिपुदमन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पक्ष में नव्या गुप्ता, कोमल, श्रृद्रा, आयुष, सौरभ, निशान्त एवं विपक्ष एकीराम तिवारी, लक्ष्य शर्मा, प्राची, आदित्य, हर्षित ने अपने-अपने विचारों को रखा। छात्रों द्वारा रखे गए विचारों की एसडीएम ने जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर उप प्रबन्धक दिनेश कुमार गुप्ता, प्राधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इधर नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा ड्राइंग पेंटिंग में अंशुल प्रथम, मुस्कान द्वितीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में ओम राठौर प्रथम और अंशिका मालपानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ.रोहतास कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, कुटुमा देवी, कुमकुम, सुमन वार्ष्णेय, अनीता सोमानी, नरेश चंद्र, रूपेंद्र सिंह, अंकित चौहान, रूपकिशोर, श्याम मौर्य, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.