6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बेहटा चैलेंजर्स ने भिलोलिया लाइंस को 85 रन से किया पराजित

बेहटा चैलेंजर्स ने भिलोलिया लाइंस को 85 रन से किया पराजित
बेहतरीन प्रदर्शन पर चंदू को मिला मैन ऑफ द मैच
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहटा चैलेंजर्स और भिलोलिया लाइंस टीम के बीच खेले गए मुकाबले में बेहटा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले चंद्रपाल उर्फ चंदू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भिलोलिया लाइंस के कप्तान महेश चंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान चंद्रपाल उर्फ चंदू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं यशपाल ने 21 रन, गौरव ने 10 रन और सोनू ने चार रन का योगदान दिया।
भिलोलिया लाइंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए विष्णु, हरि सिंह और दीपक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इसके जवाब में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलोलिया लाइंस की टीम बेहटा चैलेंजर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 10 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरि सिंह ने 14 रन, विष्णु ने छह रन, जेपी शाक्य ने दो रन और धीरेंद्र ने दो रन बनाए।
बेहटा चैलेंजर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू ने तीन विकेट झटके, जबकि गौरव ने दो और दीपांशु ने एक विकेट हासिल किया।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चंद्रपाल उर्फ चंदू को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभम पुरी, शोभित पुरी, यीशु मिश्रा, अंकित शर्मा, नीरेश पुरी, सुमित गुप्ता, जय कृष्ण गुप्ता, हर्षित पुरी, योगेश, ध्यान चंद मौर्य, बबलू पुरी, विकास गुप्ता, सचिन शाक्य समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.