5:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में मनाई गई संत रविदास की जयंती

बिल्सी में मनाई गई संत रविदास की जयंती
बिल्सी। नगर के आर्य समाज रोड स्थित संत रविदास मंदिर पर रविवार को यहां संत रविदास महाराज की जंयती श्रध्दा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभांरभ संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहां पहुंचे विधायक हरीश शाक्य ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक कुरीरियों को दूर किया जा सकता है। पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागन ने लोगों से संत रविदास के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सभासद प्रदीप गुप्ता, बनबारी लाल मौर्य, उमेश चंद्र, मुनीष कुमार, तेजस्वी सागर, माखन दिवाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.