8:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बहू ने लगाया ससुराल वालों पर इज्जत लूटने का आरोप, कहा- ‘मजबूर होकर जान दे दूंगी तो यही होंगे जिम्मेदार’

बहू ने लगाया ससुराल वालों पर इज्जत लूटने का आरोप, कहा- ‘मजबूर होकर जान दे दूंगी तो यही होंगे जिम्मेदार’।

पीड़िता ने थाना दिवस में दिया शिकायती पत्र, पति-सास-ससुर समेत जेठ पर गंभीर आरोप।

उझानी-बदांयू 9 जून।

कोतवाली क्षेत्र के सकरी जंगल गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और इज्जत पर हाथ डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने लिखित शिकायत में कहा है कि अगर उसे या उसके बच्चों को कुछ होता है तो उसके लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार होगा।

पीड़िता के अनुसार, पति, सास, ससुर और जेठ मिलकर दहेज के लिए उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। शिकायती पत्र में उसने लिखा, “मुझको इतना मजबूर कर दिया गया है कि मैं खुदकुशी कर लूँ”।

महिला का आरोप है कि बीते बुधवार को उसके साथ अभद्रता की गई और उसकी इज्जत पर हाथ डाला गया। उसने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र में पीड़िता ने लिखा है कि अब जो भी उसके साथ होगा उसके लिए ससुराल वाले ही जिम्मेदार होंगे। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी बात पर तुरंत ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.