4:49 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू क्लब के नव-वर्ष मेले की रंगोली प्रतियोगिता में हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल प्रथम

उझानी बदायूं 30 मार्च।

बदायूं क्लब में चल रहे भारतीय नववर्ष मेले में आयोजित जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर के कई विद्यालयों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिया मौर्य ने प्रथम, श्रुति गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं बाल वर्ग में छात्र अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, रंग संयोजन और कलात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी रंगोली ने दर्शकों और निर्णायकों को समान रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पुण्डीर ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रों और कला शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मक प्रतिभा का प्रमाण है।
इस अवसर पर, विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों और शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। यह जीत न केवल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह छात्रों को कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए भी प्रेरित करेगा।
विद्यालय की ओर से रंगोली प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में रिया मौर्य, प्रियंका राजपूत, रिया गुप्ता, शिखा सिंह, श्रुति गुप्ता, प्रगति, अनाया सिंह, दीक्षा साहू एवं रंगोली प्रतियोगिता के बाल वर्ग में रोशनी शाक्य, आन्या साहू, अंश, मोक्षी जैन, प्राची, तान्या सिंह ने प्रतिभाग किया। रंग भरो प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से आन्या आदित्य, आनवी आदित्य, दीपांशी वार्ष्णेय, नीति सपरा, आर्या यादव, कविश गुप्ता, मीर अल्लाम अंसारी, ईशांत शर्मा एवं उत्कर्ष गुप्ता ने प्रतिभाग किया।———————————-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.