9:56 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

प्राथमिक विद्यालय बनगवा के शिक्षक मयंक गुप्ता को लेखनी सम्मान

सृजन, अंतर्राष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति के तत्वाधान में लखनऊ में आयोजित साहित्य एवं सांस्कृति से ओत प्रोत अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम समारोह में जनपद बदायूं से अपनी लेखनी हेतु विकास क्षेत्र सलारपुर के प्राथमिक विद्यालय बनगवा के शिक्षक मयंक गुप्ता को पर्यावरण के प्रति उनकी स्वरचित कविता हेतु उपस्थित अतिथियों द्वारा इस वर्ष का लेखनी सम्मान प्रदान किया गया। मयंक गुप्ता की रचना का प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक काव्य किरण में उनके सूक्ष्म परिचय सहित किया गया है। समारोह में देशभर से जुड़े 220 साहित्यकारों को उनके जनपद के सापेक्ष लेखनी साहित्य रत्न सम्मान, 06 सामाजिक संस्थाओं को सृजन समाज सेवा सम्मान तथा प्रदेश के 12 कर्मठ शिक्षकों को एनएमएमएसई गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में सम्मानित अतिथियों में श्री नटवर गोयल जी (उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम लि व दर्जा राज्यमंत्री उ0 प्र0 शासन), स्वतंत्र प्रकाश गुप्त जी (राज्य सूचना आयुक्त उ0 प्र0), श्री दिनेश कुमार सिंह जी (सेवानिवृत मंडलायुक्त), श्री रवि शंकर जी(सेवानिवृत IAS फाउंडर लाइफ सिग्निफाई), डॉ. मदन मोहन लाल जी(सदस्य उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी लखनऊ), डॉ. खुशबू वर्मा जी(असिस्टेंट प्रोफेसर ल वि वि), डॉ. जयप्रकाश वर्मा जी(क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू लखनऊ) श्री प्रदीप कुमार गुप्ता जी (राज्य विधि अधिकारी उच्च न्यायालय लखनऊ) मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संयोजन मनीष देव गुप्ता जी द्वारा किया गया। पूर्व जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह द्वारा शिक्षक मयंक गुप्ता की मंच से प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए आशीष दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.