4:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस

आज दिनांक 09/02/2025 को नेहरू मैमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूँ की तृतीय छात्रा इकाई द्वारा, कार्य स्थल नगला शर्की में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस था। आज कौशल विकास के अंतर्गत छात्राओं को अनुउपयोगी वस्तुओं से उपगोगी वस्तुएँ बनाने के बारे में बताया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि पी.लाइट की ट्रेनर सिम्मी नाज़िर ने छात्राओं को बेस्ट मटीरियल से अनेक चीज़े बना कर दिखलायीं। अपने वक्तव्य में सिम्मी नाज़िर ने कहा कि हम लोग अनुउपयोगी वसतुओं को बेकार समझ कर उन्हें फेंक देते हैं या कबाड़ी को बेंच देते हैं। जबकि उनसे विभिन्न प्रकार की उपयोगी वस्तुएँ या सजावट की चीजें बना सकते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य के कहा कि अनुउपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रक्रिया उस ईश्वरीय शाश्वत सत्य की तरह है जिसमें पदार्थ का अस्तित्व कभी नष्ट नहीं होता केवल उसका आकार बदलता है। अतः हर बेकार चीज़ किसी न किसी तरह काम में ली जा सकती है। जिससे आर्थिक बचत भी की जा सकती है।

कार्यक्रम में शिवानी, गरिमा सिंह, रिया, शिवानी,अमन इक़बाल, कांची, शिवांगी पटेल, अर्शी, प्रियांशी पांडे, बबीता, अंशिका, सहजल आदि स्वयं सेविकाओं का विषेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.