4:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नवागत पुलिस चौकी प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा जांची

बदायूं से चरन सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर (बदायूँ )– सोमवार को नवागत स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने पुलिस बल के साथ स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा व जिला सहकारी बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा संबंधी मामले का जायजा लिया और आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया ।

इस दौरान उपनिरीक्षक श्री जैदी ने पंजाब नैशनल बैंक शाखा परिसर के इर्द गिर्द संदिग्ध लोगों से पूंछ तांछ की व बैंक परिसर में खड़ी बिना ताला लगी मोटर साइकिल मालिकों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने की सख्त हिदायत दी ।
निरीक्षण के दौरान पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार , रजनीश यादव , राजकुमार कश्यप व जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक अर्जुन सिंह व खजांची अरविंद कुमार मिश्रा सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद यादव मौजूद रहे ।
निरीक्षण के समय नवागत चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , हेड कांस्टेबल चंद्र शेखर सिंह , प्यारे लाल , अभिषेक सिंह , सचिन कुमार शर्मा , हरिओम दीक्षित , रामपाल यादव उपस्थित रहे ।
यह जानकारी पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार ने दी ।
यहां गौरतलब है कि नवागत चौकी प्रभारी अली मियां जैदी की सख्त कार्यशैली का रुख देखकर मनचले व उद्दंडी लोगों के कान खड़े हो गए हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.