2:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नवनीत गुप्ता शोंटू का ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित करने के लिए सघन दौरा

ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित करने के लिए सघन दौरा

बदायूं/ नाधा 27अक्टूबर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक कस्बा नाधा में नगर अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ,प्रदेश मंत्री पवन जैन एवं अवधेश वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदेश कार्यालय से प्राप्त प्रांतीय सदस्य प्रमाण पत्र वितरित कर सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया बैठक की अध्यक्षता महेश चंद्र गुप्ता ने की व संचालन प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने किया

बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले सर्दी के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन को मांगपत्र प्रेषित किया जाएगा उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों का उत्पीड़न को रोकने के लिए प्राथमिकता से संपूर्ण जिले में सघन दौरा कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है

प्रदेश मंत्री पवन जैन ने प्रांतीय कार्यकाल से प्राप्त प्रांतीय सदस्य प्रमाण पत्र भूपेंद्र गुप्ता,महेश चंद्र गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, शिवम् वार्ष्णेय ,अरुण गुप्ता , निखिल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, पवन गुप्ता ,अंकित गुप्ता, तोताराम यादव, शिखा वार्ष्णेय, ओमशरण यादव, विपिन वार्ष्णेय, ऋषिपाल गुप्ता जुल्फिकार अली , मोहमद रफीक आदि को वितरित करते हुए फूलमालाओं से स्वागत किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि नगर इकाई सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करे बहुत जल्द मुख्यालय पर जिला सम्मेलन आयोजित कर सर्वाधिक सदस्य इकाई को सम्मानित किया जाएगा

अंत में आभार प्रकट करते हुए प्रदेश मंत्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारी के समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित हैं इसके लिए व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी

बैठक में दीपक सक्सेना,अमित वैश्य, दीपक वर्मा, सौरभ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, निहित गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.