6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नरऊ धरने का 77 वां दिन धरातल पर काम देखकर ही समाप्त होगा अनशन- ओमकार सिंह

उझानी 6 सितंबर ।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल के क्रमिक अनशन पर आज 77 वें दिन राघवेंद्र सिंह, राजाराम जाटव, छोटेलाल, सुखराम जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी वीरपाल सिंह सोलंकी बैठे।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रिंट मीडिया से हम सब लोगों को जानकारी मिली है जैसे पूर्व में धरना स्थल पर एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार सिंह ने हम लोगों को वार्ता में बताया था कि एसटीपी प्लांट को जमीन चयनित कर ली है जल्दी ही उसका बैनामा करा कर पानी का शोधन कार्य और नाले के डायवर्जन का काम भैंसोरा नदी तक तक शुरू हो जाएगा उसी की पुष्टि करते हुए प्रिंट मीडिया ने बताया है कि यह काम बहुत तेजी से हो रहा है ।

जानकारी प्राप्त होने के बाद ग्रामवासी आंदोलनकारी पहले के आश्वासनो से इतना डरे हुए हैं कि आश्वासन के नाम पर सत्याग्रह, अनशन,आंदोलन समाप्त करना नहीं करना चाहते हैं ये सभी का कहना है कि जब धरातल पर काम शुरू होगा तभी हम लोग यह सत्याग्रह क्रमिक अनशन समाप्त करेंगे।
धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अरविंद पाल जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव ने कहा कि कि हम कांग्रेस के लोग यह आंदोलन कोई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं कर रहे हैं अपितु एक मानवता के नाम पर समाजसेवा के रूप में आंदोलन में हम कांग्रेसी इस संघर्ष में मजबूती के साथ इन ग्राम वासियों के साथ खड़े हैं ।
धरना स्थल पर योगेंद्र सिंह सोलंकी कमल प्रताप सिंह , तेजेंद्र पाल कश्यप राजाराम, राम सिंह ,राघवेंद्र सिंह प्रमोद कुमार, गुड्डू ,अमर सिंह ,पूरन सिंह अजुद्दीन ,भूपाल, कृपाल सिंह ,राम सिंह मनजीत ठाकुर ,पप्पू ,श्याम बाबू शैलेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजेश कुमार ,मोतीलाल, प्रेम पार्क रामकुमार ,सोहनलाल ,सुखराम सोलंकी, हरविंदर सिंह ,श्याम सुंदर हरीशंकर आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.