1:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

नरऊ के ग्रामीणों की गंभीर समस्या पर हाईकोर्ट ने दिखाई तत्परता, प्रसाशन का ढुलमुल रवैया- ओमकार सिंह

।

उझानी 18 सितंबर।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल के क्रमिक अनशन पर आज 89 वें दिन वीरपाल सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, बलबीर सिंह सोलंकी, अरुण कुमार सिंह सोलंकी ,और नेपाल सिंह सोलंकी बैठे।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर बोलते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन बहुत शांति और धैर्य के साथ ग्रामवासी और कांग्रेसी चला रहे हैं। और हम आंदोलनकारीयो की वेदनाओं को माननीय उच्च न्यायालय ने समझा और बदायूं प्रशासन को इस दूषित पानी के समस्या के निवारण के लिए बदायूं प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

अगर इतनी ही तत्परता के साथ प्रशासन अपनी भूमिका निभाएं तो निश्चित रूप से इस समस्या का निवारण जल्दी हो सकता है हमारा प्रशासन से अनुरोध है कि हम बहुत धैर्य और महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुरूप इस आंदोलन सत्याग्रह को चला रहे हैं परंतु हमें यह लगा कि प्रशासन अभी भी समस्या का निवारण ना करके टाल मटोल करना चाहता है तो इस आंदोलन को हम उग्र आंदोलन भी बना सकते हैं, अतःहमारा प्रशासन से अनुरोध है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जल्द से जल्द इस 20 साल से प्रवाहित दूषित पानी के दशं का निवारण कराने की कृपा करें।

धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह , योगेंद्र सिंह सोलंकी, छोटेलाल, सतीश कुमार प्रमोद कुमार, दीपू ,पंकज ,हरी बाबू श्रवण कुमार ,श्याम बाबू, पन्नालाल रूम सिंह ,राजवीर सिंह, कृपाल सिंह नरेंद्र कुमार,विशेष कुमार, प्रमोद सिंह अमरपाल, आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.