1:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

धान, बाजरा, मक्का क्रय की शिकायतों के निस्तारण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

बदायूँ : 26 सितम्बर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान, बाजरा, मक्का क्रय में प्राप्त होने वाली शिकायतें दर्ज करने, प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु उनके कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष 05832-266127 मोबाइल एवं व्हाट्अप नंबर 8923136221 है। इसके लिए प्रातः 09ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नरेश पाल के साथ सहायक राहुल सक्सेना की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक क्रियाशील रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.