6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कराया भंडारा

देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कराया भंडारा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली माता रानी मंदिर पर बृहस्पतिवार को भगवान राम दरबार और बाबा श्याम खाटू की प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां बाहर से विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन कर विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान कराए। उसके बाद यहां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले कन्याओं का सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरु किया गया। जिसका प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सत्यप्रकाश गुप्ता, विकास माहेश्वरी, राम माहेश्वरी, ग्राम प्रधान सोनी सिंह, संजीव कठेरिया, अतुल पाराशरी, अनुराग माहेश्वरी, नीति माहेश्वरी, अल्का, संध्या, मिथलेश कुमारी, हर्षलता माहेश्वरी, प्रांजल, सक्षम, अखिल कुमार समेत सभी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.