10:41 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण

बदायूं 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बुधवार को जनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला ककोड़ा में तैयारियां इस प्रकार की हों कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मेला ककोड़ा एक प्रसिद्ध मेला है जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शिविरों, घाट, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था, वॉच टावर आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेला ककोड़ा के नक्शे का अवलोकन कर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेला सुचारू रूप से जारी रहे। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए अच्छा व्यवहार व सत्कार किया जाए ताकि मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं पर यह अमिट छाप छोड़ सके। उन्हेंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने मेला स्थल पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि उन्होंने कई अवसरों पर मेला स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि मेला शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित होगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने बताया कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था मेला स्थल पर की गई है व अन्य व्यवस्थाएं भी श्रद्धालुओं के हितार्थ की गई हैं।
इस अवसर पर समस्त संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.