6:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

जैनियों ने मनाया पदमांचल मंदिर का वार्षिकोत्सव

जैनियों ने मनाया पदमांचल मंदिर का वार्षिकोत्सव

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमप्रभू दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर दिधौनी का वार्षिकोत्सव एवं जैन धर्म के छठें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभू स्वामी का मोक्ष कल्याणक यहां जैनियों ने धूमधाम से मनाया। श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम जलाभिषेक एवं शान्तिधारा की गई। उसके बाद पूजा अर्चना की गई। साथ ही निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। शीला जैन द्वारा समस्त धार्मिक क्रियाएं सपन्न कराए गए। भगवान पद्मप्रभु का चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। बाद में यहां प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, प्रशांत कुमार जैन, सुरेश चंद्र जैन, अतुल कुमार जैन, भूपेंद्र कुमार जैन, हरिओम शर्मा, रेखा जैन, रीता जैन, चुन्नी जैन, शालिनी जैन, इंदु जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.