6:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपति को लाठी-डंडों से पीटा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनबेहटा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव वनबेहटा निवासी दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके बेटे अंकित कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जब वह और उनकी पत्नी जलधारा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, तभी हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दयाराम और उनकी पत्नी जलधारा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दयाराम के बेटे अंकित कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में उनके माता-पिता पर भी हमला कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.