8:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

गंगा स्नान करने आई श्रद्धालु महिला की हार्ट अटैक से मृत्यु

उझानी बदांयू 12 फरवरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की मीराजी चौकी निवासी पुष्पा 55 पत्नी स्व. इतवारी लाल आज सुबह ट्रैन द्वारा बदायूँ से अपने बड़े पुत्र बब्लू व पड़ोसी शीला पत्नी नत्थू लाल के साथ कछला गंगा स्नान को आई थी लेकिन तबियत खराब होने के कारण कछला रेलवे स्टेशन के बाहर बैठ गई । कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई जहां श्रद्धालुओं द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया मृतका के बेटे बब्लू ने बताया कि माता जी को साँस की बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.