8:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकों को बताए सोलर रूफटॉप के लाभ

बदायूँ : 11 नवम्बर। डायट प्रेक्षागृह में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद के प्राथमिक शिक्षा विभाग के समस्त अध्यापकों की कार्यशाला मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी अध्यापको-अध्यापिकाओं को विस्तारपूर्वक योजना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए ऑनग्रिड सोलर संयंत्र स्थापना कराये जाने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस योजना में जनपद की रैंक प्रदेश में 55 है। यदि समस्त शिक्षक अपने-अपने घरों पर सोलर पावर प्लान्ट स्थापना करा ले तो जनपद को प्रदत्त लक्ष्य की पूर्ति की जा सकती है।
परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा उपस्थित सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं को इस योजना के सम्बन्ध में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया। योजनान्तर्गत बताया गया कि जनपद का लक्ष्य 5880 आवंटित है जिसके सापेक्ष 770 सोलर संयंत्रों की स्थापना अब तक करायी जा चुकी है तथा 597 आवेदको को अनुदान आवेदक के खाता में स्थानान्तरित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत समस्त घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान कर आच्छादित किया जाना है। सोलर पावर प्लान्ट स्थापना पर प्रति कि० वाट रू. 60,000/- व्यय आता है जिस पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का रू. 45,000/- अनुदान देय है इसी तरह 02 कि०वाट संयंत्र की लागत रू. 120000/- आती है जिस पर रू. 90,000 अनुदान दिया जाता है। 03 कि०वाट संयंत्र की लागत रू. 180000 के सापेक्ष रू. 108000 अनुदान दिया जाता है।
जनपद में कार्यरत वेण्डर वेदान्ता इण्टर प्रा०, सहयोग इण्टर प्रा०, सम्राट इण्टर प्रा० द्वारा भी इस योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही जिन अध्यापकों द्वारा संयंत्र स्थापना उपरान्त सब्सिडी प्राप्त कर ली गयी है एवं विद्युत बिल में बचत का लाभ लिया जा रहा है उनके द्वारा भी इस योजना से जुड़ने के लिये सभी को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी, अध्यापक-अध्यापिकाएं तथा वैंडर्स व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.