4:32 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एमकॉम की मौखिकी परीक्षा 5 जुलाई को

एमकॉम की मौखिकी परीक्षा 5 जुलाई को

बदायूँ — राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिकी/ वायवा परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिकी परीक्षा 5 जुलाई को अपराह्न 02:00 बजे से प्रारंभ होगी।
प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। किसी भी कारणवश प्रवेश पत्र न लेकर आने या किसी भी प्रकार नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी परीक्षार्थी की स्वयं की होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.