7:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में इंस्पायर मानक के विजेताओं का अभिभावकों संग हुआ सम्मान

।

उझानी-बदांयू 6 अप्रैल।

आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी रविश यादव व पराग पुष्प व उनके अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व एडवांस अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज विपिन आनंद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य हो कि विद्यालय के दो होनहार छात्र रविश यादव व पराग पुष्प को उनके मॉडल प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया।

इनके प्रोजेक्ट के नाम हैंरू- रविश यादव – एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस, पराग पुष्प – मेडी स्नेप-सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूब। यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिक द्वारा दिया जाता है। यह आयोजन नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, भारत सरकार द्वारा किया गया था। इसमें इन्हें 10-10 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।

ये विद्यार्थी अपने निर्धारित प्रोजेक्ट पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, की एडवांस अटल टिंकरिंग लैब में ही, लैब इंचार्ज विपिन आनंद के निर्देशन में कार्य करेंगे। विद्यालय के अनेक विद्यार्थी समय-समय पर रोबोटिक्स में मॉडल बनाकर अनेक पुरस्कार जीत चुके हैं। विद्यालय की लैब में अनेक एडवांस मशीनें – 3क् प्रिंटर, ड्रिल, स्मार्ट पैनल, प्रोग्रामिंग एरिया, डिजिटल फोटोग्राफी आदि की सुविधाएँ हैं, जहाँ छात्र विज्ञान और तकनीक से जुड़कर नए-नए प्रयोग करते हैं। यह सुविधा छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचारों से अवगत करा कर नई-नई खोज के लिए प्रेरित करती है।

इंस्पायर योजना का लक्ष्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों पर आधारित दस लाख मौलिक विचारोंध्नवाचारों को एकत्रित करना है ताकि स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवोन्मेषी सोच की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.