2:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

एनएसएस शिविरार्थियों ने किया ग्रामीण परिवारों का सर्वेक्षण

ग्राम रसूलपुर बिलहरी में चल रहे राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने रसूलपुर बिलहरी ग्राम पंचायत के 435 परिवारों की शैक्षिक, आर्थिक सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थितियों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया। इसके साथ ही साथ बौद्धिक परिचर्या कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ सतीश कुमार तथा राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रेमचंद चौधरी ने सर्वेक्षण रिपोर्ट का विश्लेषण कर कार्य योजना तैयार की।
डॉ सतीश कुमार ने सामाजिक स्थिति पर अपने विचार प्रकट किया।
इस अवसर पर शीतल, श्रुति, अनामिका, मोनिका, नंदिनी शंखधार, पवन कुमार, इशरॉक अहमद ,विपिन कुमार ,अंश कुमार, अनुष्का ,संध्या, रितु आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.