10:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल कालेज के छात्र सिद्धांत दुबे ने हाईस्कूल में किया नगर टाॅप, जिले। में तीसरा स्थान

उझानी बदायूं 25 अप्रैल। आज घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र सिद्धांत दुबे ने फिर नगर में टाॅप किया। वहीं जिले की टापटेन लिस्ट में 93%33 पर्सेंट अंक पाकर तीसरे स्थान पर झंडा गाड़ दिया।
नगर के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी अनीता शर्मा व पंकज कुमार दुबे के बेटे सिद्धांत दुबे ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 563 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत से अपना ही नहीं मां पिता कू साथ ही कालेज का नाम रोशन किया। उसकी उपलब्धि पर कालेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए सिद्धांत के साथ ही मां अनीता शर्मा व पिता पंकज दुबे को भी सम्मानित किया है। विद्यालय प्रबंधक रतनकुमार जिंदल व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडेय ने मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.