8:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी शराब पीने को रूपए ना देने पर महिलाओं से मारपीट,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

उझानी शराब पीने को रूपए ना देने पर महिलाओं से मारपीट,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।********* उझानी बदांयू 15 मार्च। कछला के एक घर में शराब पीने को रूपये ना देने पर महिलाओं से मारपीट करने में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक कछला के वार्ड नंबर 6 निवासी विपिन पुत्र कुसुम पाल ने कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलोर निवासी जुगेंद्र,अंतराम,वीर सिंह,दीपू व अजय के खिलाफ शराब को रूपये ना देने पर भाभी रूपवती, पत्नी रिंकी,बहन निशा,भतीजी कोमल को मारपीट कर घायल की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई योगराज सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.