8:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी रेलवे के अधिकारियों ने देख ली फिल्म, हम नहीं सुधरेंगे,, जान जाऐ या लगे जाम।*******

उझानी बदायूं 19 अप्रैल। इंतिहा हो गई इंतजार की, आखिर रेलवे विभाग को आठ दिन से आंधी में गिरे पेड की सुध नहीं आई। लगता है अधिकारियों ने हास्य अभिनेता असरानी की फिल्म,,हम नहीं सुधरेंगे,, देख रखी है। तभी तो रोज हादसे होने के बाद भी आज तक गिरे पेड़ को सडक से हटाने की परवाह नहीं। ज्ञात रहे आठ दिन से स्टेशन के गेट के सामने आंधी आने पर एक पेड़ धाराशाई हो गया। चूंकि सडक रेलवे की है तो पीडब्ल्यूडी विभाग हो या नगर पालिका परिषद वह क्यों पेड़ हटाऐ। सडक व जिम्मेदारी रेलवे की है वहीं हटाऐ। कल भी एक गेंहू लदी ट्रैक्टर ट्राली सडक पर बने गड्ढे में पलट गई वहीं आज भी हुआ।

वह तो गनीमत है कि स्टेशन साइड की दीवार की वजह से निकलने को जगह नहीं बचती वर्ना अब तक कोई हताहत भी हो सकता था। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक व विभाग को पेड हटाने को सूचना भी दी मगर किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अगर हालात यही रहे तो किसी दिन बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.