5:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हेल्पिंग ग्रुप ने कुएं में गिरे सांड को निकाला

उझानी बदायूं 15 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के अढौली रोड पर रेलवे फाटक के समीप एक कुएं में तीन दिन पहले एक सांड गिर गया था। आज सुबह किसी राहगीर ने उझानी के हेल्पिंग ग्रुप के सदस्य पशु प्रेमी श्याम शर्मा को सूचना दी। श्याम शर्मा टीम के साथ कुंऐ पर पहुंचे श्याम शर्मा ने नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन व कर्मचारियों को बुलाकर रस्सियों की सहायता से कुंऐ में गिरे सांड को सकुशल बाहर निकाल कर् पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया। वहीं जेसीबी से आस-पास की मिट्टी को कुंऐ डलवाकर उसे बंद करा दिया जिससे आगे कोई पशु उसमें गिर कर घायल न हो।
इस अवसर पर श्याम शर्मा,शेखर ,सीताराम, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.