11:48 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सज गए माता के दरबार, कल से गूंजेगी जयकार

उझानी बदायूं 29 मार्च। चैत्र नवरात्र रविवार कल से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में रंगाई, पुताई, लाइटिंग, साज-सज्जा समेत अन्य कार्य पूर्ण हो गए हैं। बस इंतजार है माता के भक्तों का जो नगर के विभिन्न मंदिरों में आकर दर्शन के बाद जयकारे लगाऐंगे । इसके अलावा व्रत-पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं नगर में माता के शृंगार की सामग्री से दुकानें सजी नजर आ रही हैं।

शहर के मंडी समिति तिराहे स्थिति संतोषी माता कृपा मंदिर, बडी माता मंदिर , साहूकारा सिथ्ति मैमिया मंदिर , पुरानी अनाज मंडी का शिव मंदिर, कोतवाली का दुर्गे मंदिर, में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई है। काली माता मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर में नवरात्र के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मातारानी का शृंगार खास रहेगा। नवरात्र में माता के दर्शन सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। इसके बाद शाम को मंदिर चार बजे खुलेगा।

संतोषी कृपा मंदिर के प्रबंधक संजय मित्तल ने बताया कि नवरात्र में माता की पूजा अर्चना की बिषेश तैयारियां की गई है। जिससे श्रृद्धालुओं को दिक्कत ना हो आसानी से दर्शन लाभ ले सके। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां नगर के मंदिरों में 15 दिन से चल रही हैं। अब अनुष्ठान की तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि में मंदिर में फूलों और झालर से विशेष सजावट की गई है। हमेशा की तरह रामनवमी को विशेष आरती और पूजा के बाद प्रसाद वितरण होगा। वहीं मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर,, शिव शक्ति मंदिर, समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को भी सजाया गया है।

—————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.