7:01 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में श्रीश्याम महोत्सव- निर्बल के बल हो हारे के साथी…हर दीपक में श्याम तेरी ही वाती।

खाटू नरेश के जन्मोत्सव पर लगा छप्पन भोग, श्रृद्धालुओं ने किए ज्योति के दर्शन।

उझानी बदांयू 2 नवंबर।

नगर में श्याम जयंती दो दिवसीय महोत्सव के तहत् बीती रात श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित श्याम प्रभु के जगराते में गुरूग्राम के आऐ भजन गायक नरेंद्र सेनी, दिल्ली के प्रदीप आशीर्वाद व अवि आशीर्वाद ने एक से एक सुंदर रचनाएं सुनाकर श्रृद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात चले जागरण में 101 लोगों ने अपने आराध्य खाटू नरेश को छप्पन भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पहले गुरु जी अजय कुमार मित्तल ने श्याम दरबार में ज्योति प्रज्वलित की केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल आदि ने भी ज्योति के दर्शन कर सभी के लिए श्याम प्रभु से मंगल कामनाऐं की।

श्याम जागरण की शुरुआत स्थानीय भक्त अजय कुमार गर्ग, अजय कुमार मित्तल, दीपक गर्ग आदि ने अपने भजनों के माध्यम से की। उसके बाद बाहर से आऐ भजन गायकों के मंच संभालते ही श्रृद्धालु श्याम भक्ति में झूमने लगे।

सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार गर्ग,गगन मित्तल,धीरज मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, सुमित माहेश्वरी,गोरव गर्ग, निशांत वार्ष्णेय, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, अभदेश गोयल, संकेत मोहन शर्मा, रजत गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.