6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में वार्ष्णेय समाज के नवनिर्मित दाऊजी धाम का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ

उझानी बदांयू 7 अप्रैल। नगर के मोहल्ला साहूकारा सिथ्ति वार्ष्णेय समाज के नवनिर्मित दाऊजी धाम का आज हवन-पूजन के साथ समाज के लोगों ने शुभारंभ किया। आज सुबह नवनिर्मित दाऊजी धाम में वार्ष्णेय समाज की महिलाओं ने हवन-यज्ञ का आयोजन कर धाम का शुभारंभ कराया। गेट पर नारियल फोड कर शुभारंभ वार्ष्णेय समाज के अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय ने किया। वहीं आयोजित हवन में यज्ञ भगवान् को पूर्णाहुति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। अध्यक्ष विजय गोपाल ने बताया अब घरों में जगह कम होने से लोगों को छोटे कार्यक्रम जैसे बर्थडे, शादियों के महिला संगीत, गोदभराई , तेरहवीं, जागरण आदि करने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा,यही दाऊजी धाम पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इससे लोगों को मोहल्ले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर राधारानी वार्ष्णेय,मीनू वार्ष्णेय,मंजू वार्ष्णेय,मनू वार्ष्णेय,नूतन वार्ष्णेय, तृप्ति वार्ष्णेय,डाॅ ब्रजेन्द्र वार्ष्णेय,आदर्श वार्ष्णेय, सुशील बाबू बादशाह, मुकेश चौधरी, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, निर्दोष वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय,रामू वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय दीपू,मनोज वार्ष्णेय एमके, मुख्य रूप से मौजूद रहे।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.