5:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रुक-रुक कर बारिश जारी, सड़कें और गलियां हुईं लबालब

।

उझानी-बदांयू 9 जुलाई।

नगर में दूसरे दिन बुधवार को भी पूरे दिन झमाझम बारिश जारी रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश से उझानी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ। नगर की सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिनभर चलती रही। लगातार बारिश के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर पानी बहता रहा। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। नाले-नालियां उफन गईं और पानी की निकासी न होने से कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या आम है। उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कें तालाब जैसी हो गईं। मुख्य मार्गों और बाजारों में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हाइवे सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही।

लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई से राहत मिली है, लेकिन खेतों में पक कर खड़ी मक्का और सब्जी की फसलों को अधिक बारिश से नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को भी अधिकतम 28 और न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।

स्थानीय प्रशासन से लोगों ने नालों की सफाई और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.