6:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में मौसम की मार- आंधी- के साथ बारिश की बौछार

उझानी बदांयू 12 अप्रैल।
मौसम की मार ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की रात आंधी के बाद बारिश की बौछार ने गेहूं की फसल के लिए संकट खड़ा कर दिया है। वहीं बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से विद्युत निगम की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। आंधी और बारिश के चलते देर रात तक शहर और देहात क्षेत्र की बिजली बंद रही।

कल पूरे दिन तेज धूप निकली वही रात 9 बजे मौसम ने करवट ली तो किसानों की चिंता बढ़ गई। चिंता का कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल है। आसमान में छाए बादल किसानों की धड़कनें बढ़ाते रहे। 9 बजे के करीब तेज आंधी चलने के बाद कुछ ही देर में गरज चमक के साथ बारिश भी शुरू हो गई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीग गई।

वहीं दूसरी तरफ आंधी और बारिश के चलते पूरे शहर के साथ ही देहात क्षेत्र की भी बिजली आपूर्ति बंद रही। अलग-अलग क्षेत्र में पेड़ और बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे विद्युत निगम की परेशानी भी बढ़ गई है। शुक्रवार को देर रात तक बिजली न आने से शहर में अंधेरा छाया रहा। आज सुबह 4 बजे के आस-पास शहर की सप्लाई कर्मचारियों ने सुचारू कर दी।
———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.