11:46 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूमधाम से निकली रामनवमीं शोभायात्रा, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उझानी बदांयू 6 अप्रैल। नवरात्रि के समापन पर आज नगर में भगवान् राम के जन्मोत्सव पर रामनवमीं शोभायात्रा धूमधाम से नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। मोहल्ला साहूकारा सिथ्ति श्री बिहारी जी के मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा का रिविन काटकर व पूजा-अर्चना कर शुभारंभ करने पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का स्वागत श्री कामधेनु गौशाला कमेटी (रजि) के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल, संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,सर्वेश गुप्ता आदि ने किया। रामनवमी शोभायात्रा मोहल्ला क़िला खेड़ा, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी,कछला रोड होती हुई बिहारी जी के मंदिर पर विसर्जित हुई। जगह जगह श्रृद्धालुओं ने राम दरबार की झांकी में सजे स्वरूपों की पुष्प बर्षा कर आरती उतारी व प्रसाद का वितरण किया। बिल्सी रोड, स्टेशन रोड पर कई जगह ठंडाई व शरबत का भी वितरण किया। शोभायात्रा में भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, अरुण अग्रवाल, पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल,कमलेश वार्ष्णेय,चंदन वार्ष्णेय, रोहिताश गुप्ता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, प्रशांत वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय डब्बू, राजीव गोयल, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।———–*——-* राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.