12:41 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कांग्रेस के वोट चोरी फार्म पर 175 लोगों ने किऐ हस्ताक्षर

।

उझानी 24 सितंबर।

आज गंज शहीदा के बकरी नखासे में वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का प्रारंभ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियासत अली खान, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर अरुण पाराशर के संयुक्त नेतृत्व में आरंभ किया गया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में एवं बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर विशेष वक्ता के रूप में जिला महासचिव इगलास हुसैन विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल रहे।

वक्ताओं ने चुनाव आयोग से निम्न मांग की।
1-मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए।
2-हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियां को तस्वीरों सहित सार्वजनिक किया जाए।
3-गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बनाई जाए।
4-अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए और स्पष्ट कट ऑफ तिथि पहले से घोषित की जाए।
5-व्यवस्थित रूप से मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों / एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने गंज शहीदा नगला रोड पर दुकानदारों से बात करते हुए वोट चोरी के बारे में बताते हुए हस्ताक्षर कराए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जावेद अंसारी, प्रशांत शर्मा ,नसीरुद्दीन शाह, निजामुद्दीन राहुल , सचिव मुजाहिद रजा ,ठाकुर उदयभान सिंह, धर्मजीत सिंह कश्यप , बाबू भाई ,सलीमुद्दीन, दिलशाद सैफी, पप्पू शाह, अनस खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.