8:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अयोध्या प्रसाद व संतोष कुमारी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाली रैली

।********* उझानी बदांयू 23 जनवरी। आज सुभाष चन्द्र बोस बोस की जयंती पर नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व अयोध्या प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हजारों छात्र छात्राओं ने स्कूली बेंड बाजों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकाली। कालेज केम्पस से शुरू रैली को प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाजार कलां, कछला रोड,पंखा रोड, स्टेशन रोड, बिल्ली रोड होती हुई कालेज केम्पस में पहुंची। रास्ते में छात्र छात्राओं ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.