11:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी मुख्यमंत्री के आदेश पर 1.60 लाख की धोखाधड़ी में एक पर रिपोर्ट दर्ज

।******** उझानी बदांयू 4 जनवरी 2025। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा हुसैनपुर निवासिनी कांति पत्नी मुनेश ने अपनी बेटी की मृत्यु के बाद मिले क्लेम के 1.60 लाख रुपए प्राईवेट फायनेंस कंपनी में जमा कराने के नाम पर वापस ना देने में अपने ममेरे भाई रामसिंह पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम दौरी निरोत्तम पुर थाना सिविल लाइन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि काफी समय से उझानी, सिविल लाइंस, एसएसपी के यहां भटकते रहने के बाद न्याय ना मिलने पर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस ने जांच कछला चौकी इंचार्ज योगराज सिंह को सोंप दी है ——————-* राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.