7:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मिट्टी का अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

उझानी – मिट्टी का अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त।

उझानी-बदांयू 25 मार्च।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौल गांव में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने की।

खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि गांव पिपरौल में अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर एक खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन हो रहा था, जिसमें 4-5 मजदूर मिट्टी लाद रहे थे। खनन अधिकारी को देखते ही सभी मजदूर वहां से फरार हो गए।

खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और उसे उझानी कोतवाली को सौंप दिया। इस संबंध में खनन अधिकारी ने कोतवाली उझानी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है।

खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.