10:41 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी-दुकान का ब्याना लेकर नहीं किया बैनामा, कोर्ट के आदेश पर पांच पर रिपोर्ट दर्ज

।

उझानी – बदायूं एक्सप्रेस 6 दिसंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधर पुर निवासी नेमसिंह पुत्र प्रकाश ने नगर के पांच लोगों पर दुकान का ब्याना लेकर बैनामा ना करने व रूपए वापस मांगने पर फायर कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में नेमसिंह ने लिखा है कि उसने बरी बाइपास पर रहने वाले मोहम्मद आरिफ, उसके पिता सरदार अली,मां रेशमा , पत्नी शाज़िया व एक अज्ञात पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है।

कहना है कि उसने तीन साल पहले आरोपी की दुकान का आठ लाख में सौदा किया धीरे धीरे आरोपी 4.80 लाख एडवांस ले चुके। जब भी बैनामा की कही तो टालमटोल करते रहे।
रूपये वापस मांगे तो आरोपियों ने एक अज्ञात के साथ जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया आवाज़ सुनकर राहगीरों के रूकने पर भाग गये। कोतवाली सहित एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने को गुहार लगाई कामयाब ना होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच क्राइम इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.