10:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कैबिल बाक्स फुंकने से शहर की बत्ती गुल– पूरे शहर की सप्लाई सुबह 9 बजे से बाधित

उझानी बदांयू 17 जुलाई।

शहर की बिजली व्यवस्था है कि पटरी पर आने को तैयार नहीं। आज सुबह 9 बजे से गायब बिजली शाम 6 बजे तक नहीं आई। पूछने पर मालूम पडा कि मेन लाइन का कैबिल बाक्स फुंक गया है। रात आठ बजे तक सही होकर बिजली आने की संभावना है।

आज सुबह 9 बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई बिजली विभाग में पूछने पर मालूम पडा कि देवनागरी स्कूल के पास एक पोल गिर गया। वहीं दो जगह तार टूटकर गिर गये। इससे सप्लाई बाधित हो गई है।

दोपहर एक बजे चार नंबर व दो नंबर सप्लाई शुरू की गई तो कैबिल बाक्स फुंक गया। बिजली कर्मचारियों के साथ इंजीनियर की टीम लगी हुई है बताते हैं कि रात आठ बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू हो सकेगी।
आज पूरे दिन सप्लाई ना मिलने से लोगो के इनवेटर भी बोल गये। व कुछ दुकानदारों ने दुकानें अंधेरे व कूलर पंखा ना चलने से जल्द बंद कर दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.