12:41 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सिटी हेल्थ केयर में 108 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने लिखी दवाऐं

।********* उझानी बदांयू 4 मार्च। नगर के सिटी हेल्थ केयर मिनी हाॅस्पीटल में आज लगे फ्री जांच व परामर्श शिविर में 108 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने दवाऐं लिखी। हेल्थ शिविर का शुभारंभ आज डाॅ मोहित अग्रवाल, अमित बाजपेई व मोहित सपरा( मिंटू सपरा ) ने किया। सुबह से लगी मरीजों की भीड़ को डॉ अरुण अग्रवाल,डाॅ मुकुल माहेश्वरी, डाॅअरविंद पुरी व डॉ इबा फरमान ने जांच कर दवाऐं लिखी। वहीं खान-पान के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ इबा फरमान ने बताया कि फ्री जांच शिविर में 50 मरीजों की शुगर,24 मरीजों की थायराइड व 18 मरीजों की ईसीजी की गई। मोहित सपरा ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य केम्प इस माह हर मंगलवार को लगाया जाऐगा। इस मौके पर पूजा, अर्जुन, अजय कुमार, अभिषेक बिक्की सोलंकी, प्रशांत सहित माइक्रो लेव कंपनी का विषेश सहयोग रहा।——–****- राजेश वार्ष्णेय एमके।



 

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.