4:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी – केन्द्रीय राज्यमंत्री ने व्यापारियों को गिनाए जीएसटी सुधार के फायदे

बीती शाम कछला रोड, बदांयू रोड, हलवाई चौक में कार्यकर्ताओं संग बीएल वर्मा ने दुकानदारों से किया जनसंपर्क ।

उझानी बदांयू 30 सितंबर।

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा मंत्री ने सोमवार की शाम कछला रोड , बदांयू रोड, हलवाई चौक क्षेत्र के व्यापारियों से मिलकर उन्हें जीएसटी में हुए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी से जुड़े पोस्टर भी लगाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जरूरत की वस्तुओं पर कर दरों में भारी कटौती की गई है। खाद्य पदार्थ, खाने-पीने की चीजें और शैक्षिक सामग्री पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि उपकरण, खाद और बीज पर भी केवल 5 प्रतिशत जीएसटी किया गया है। जबकि रोटी, कपड़ा, मकान से जुड़ी कई वस्तुएं कर मुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 2017 से जीएसटी लागू है पहले देश में 17 प्रकार के स्थानीय टैक्स और शेष 13 प्रकार के सेंट्रल टैक्स जैसे एक्साइज, कस्टम, वैट लगते थे। जिनकी कुल संख्या 30 से अधिक थी। जीएसटी सुधार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना बताया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, राजीव गोयल, अरूण अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, गोविंद मित्तल, अंकित वार्ष्णेय, मोंटी वार्ष्णेय,राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी,देवेश गुलाठी, संदीप सक्सेना मुख्य रूप से मौैजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.