10:42 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी कार ने बर्तन दुकान व मेडिकल स्टोर में टक्कर मारी, कम्पाउडर घायल

उझानी बदांयू 26 दिसंबर। आज शाम कछला रोड पर एक अनियंत्रित कार बर्तन की दुकान व मेडिकल स्टोर में घुस पडी। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने को खडे कम्पाउडर कार की चपैट में आ गये उनके गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा वही कार छोडकर भागे चालक की कार को कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे कछला की ओर से आ रही एक कार ने गिर्राज किशोर की बर्तन की दुकान व भगवान् मेडिकल स्टोर पर टक्कर मार दी। दवा लेने पड़ोसी डाॅ अभि शर्मा के कंपाउंडर अरविंद शर्मा 60 उसकी चपेट में आकर घायल हो गये। बताते हैं कि उनके पैर में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एडमिट करा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो शराब के नशे में थे। एक के हाथ में शराब की बोतल भी थी। टक्कर लगने के बाद सभी फरार हो गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.