8:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल उझानी में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

उझानी – ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल उझानी में 76वां गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन श्री विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मिनाक्षी शर्मा तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय को कला विभाग श्रीमती रचना यादव तथा मनोज सक्सेना द्वारा सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोण श्री विमलकृष्ण अग्रवाल पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व उझानी चेयरमैन श्रीमती पूनम अग्रवाल के द्वारा किया गया तत्पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई व विद्यालय परिसर नारों की गूँज चहक उठा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक नृत्य व भाषण की प्रस्तुति दी गई। जिसमें श्रीमती माला गुप्ता ने जय जन भारत, श्रीमती नुपूर अग्रवाल व सिम्मी द्वारा डांस यूनिटी इन डायर्वसिटी, छात्रा स्पर्शिका, छात्र अश्विन यादव द्वारा देश भक्ति भाषण तथा छात्रा आकांक्षा, अजीत के द्वारा कविताओं की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल जी के द्वारा देश के प्रति प्रेम संबंध को अपने शब्दों के द्वारा सबके सामने सजोया और बताया कि देश की तरक्की व उन्नति के लिए हमें किन रास्तों पर चलना चाहिए कैसे देश को आगे बढ़ाना चाहिए। भाषण में सभी को देश के प्रति प्रेम करना और अपनी शिक्षा का एक उन्नति के रास्ते पर उसका उपयोग करना सभी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिखलाते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं प्रदान की। अंत में प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक व छात्रों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए संविधान के प्रति श्रद्वा व प्रेम रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षक व छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। आज के कार्यक्रम का संचालन छात्र अर्थव मिश्रा व स्वस्ति जैन के द्वारा शिक्षक मानसी शर्मा के निर्देशन में हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.