5:31 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी एसएसपी के आदेश पर बाइक से पिता-पुत्री को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज

।

उझानी बदांयू 17 नवम्बर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी राजवीर पुत्र रामस्वरूप ने बिल्सी थाने के गांव हैदलपुर निवासी लोकेश पुत्र अनोखेलाल के खिलाफ शराब पीकर बाइक की टक्कर से भाई सुभाष व उनकी बेटी शीतल को घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में राजवीर ने लिखा कि 5 नवंबर को उसका भाई बाइक से बेटी को बैठाकर उझानी आ रहा था गांव रौली के समीप आरोपी लोकेश ने जो शराब के नशे में था ने बाइक में टक्कर मार दी। पिता-पुत्री को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया जहां से हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया।

घटना का शिकायती पत्र उसी वक्त कोतवाली में दिया लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.