5:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उघैती – महानगर में भूमि पूजन कर श्री राम मंदिर निर्माण की रखी गई नींव

उघैती क्षेत्र के गांव महानगर में बालाजी मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर आज भूमि पूजन के पश्चात नींव रखी गई!जिसमें आचार्य श्री गंगाचरण शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण हेतु नींव रखी गईं!इस कार्यक्रम में गांव के साथ साथ क्षेत्रीय दानदाताओं व श्री राम भक्तों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया!मंदिर की नींव की पांच ईंट रखने वालों में राम भक्तों ने श्री राम जयघोष के साथ पूजन में भाग लिया!कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी अनेक सिंह के साथ कस्बा उघैती,खंडवा,टिटौली,लोथर,महानगर के साथ साथ अनंत भक्त मौजूद रहे!

महानगर में श्री बालाजी मंदिर परिसर के प्रांगण में बनना है भगवान श्री राम का मंदिर

मंदिर के पुजारी अनेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया के गांव महानगर में बालाजी धाम पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण को लेकर आज नींव रखी गई है तत्पश्चात प्रभु के प्रसाद का वितरण हुआ है जिसमें समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग रहा है इस अवसर पर अनंत भक्त मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.