2:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण

बदायूँ : 29 जनवरी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का बाहय निरीक्षण किया।
कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से की जा रही मॉनिटिं्रग को चेक किया तथा आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए।
जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल की तैनाती रहती है तथा मशीनें पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। चेकिंग के दौरान मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.