4:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अरे भाजपा वालों, उसावा सम्भालों, वहां भाजपा में बबाल आ गया है ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
उसावां में भाजपा की गुटबाजी भाजपा वालों और उनके विरोधियों के अलावा आम आदगी से छिपी नहीं है लेकिन भाजपा के पालनहार इसको ना जाने किस प्रभाव के चलते नजरंदाज करने में लगे हुए है। बताते हैं कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने उसावा से धीरेन्द्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था जो भाजपा के कुछ लोगों की रणनीति के चलते चुनाव में पराजित हो गए जिसके चलते उसावां नगर पंचायत पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत गई और जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गई और यह खेल पडोसी जिले शाहजहांपुर के एक प्रभावशाली भाजपा नेता के संरक्षण में हुआ और इसके पीछे प्रभावाशाली भाजपाई की अपनी राजनीति थी। चुनाव में हार जीत होती है लेकिन उसावां की राजनीति में इस हार जीत ने भाजपा ूमें दो गुटों की स्थापना कर दी।
बताते हैं कि उसांवा में पिछले चार – पांच दिन से भाजपा में गुटबाजी की राजनीति सडकों पर दिख रही है और चर्चा यह है कि उसावंा की भाजपाई की गुटबाजी एक – दूसरे को नीचा दिखाने में खुलेआम संगठित कार्यकर्ताओं के दल को गुटबाजी का दलदल बनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.